रिश्तों की
रंगोली सजायें
रंग भरे लाल, नीले, हरे, पीले ।
प्यार के, इसरार के, दुलार के ।
स्नेह के दीपक जगमगायें
घर आंगन उजास फैले
मान की, मुस्कान की, सम्मान की,
वधु, कन्या, गृहलक्ष्मी,
पूजी जायें
आदर से, प्यार से, मनुहार से
मीठे बोलों के पकवान सजायें
प्यारे प्यारे, मन मोहक,
शीतल, कोमल, रस भरे ।
निर्मल मन और आंगन
पूजा का थाल सजे,
हो प्रसाद
मिष्टान्न,
दीपों से उजियारी रजनी करें
तब ही होगी सार्थक लक्ष्मी पूजा
और होगा संपन्न दीपावली का
ये त्यौहार ।
