हाल
ही में हम बस इत्तफाक से एक खूबसूरत जगह पर पहुंच गये । कोई जाने का प्लान नही था । हम तो
कुसुम ताई से मिलने ब्लेक्सबर्ग गये थे । वे अब अमरीका के पश्चिमी किनारे पर बसने
जा रही हैं । बेटा वहां
पोर्टलेन्ड में है तो अब इस उम्र में बेटे के पास रहना चाहते हैं वे और अरुण राव दोनों । वहां से वापिस आ रहे थे मार्टिन्स
बर्ग सुहास के यहां । रास्ते में एक रेस्ट एरिआ में रुके तो मैने कुछ प्रेक्षणीय स्थलों की जानकारी
के ब्रोशर उठा लिये ।
विजय, सुहास के पति कार चला रहे थे । अचानक हमने देखा कि अगला एक्झिट नेचुरल ब्रिज का है तो मैने कहा," अरे नेचुरल ब्रिज",
तो सुहास ने एकाएक विजय से कहा ले लो एक्झिट, जल्दी । विजय ने एक्जिट तो लिया पर भुनभुनाये," ऐसे कोई एक्जिट लेता है क्या " और इस तरह हम इस खूबसूरत जगह पर आ गये । एक्जिट से
ज्यादा दूर नही थी ये जगह बस 4-5
मिनिट के ड्राइव पर
ही थी । आप भी जा सकते हैं I -81 से
नेचुरल ब्रिज का एक्जिट लेकर ।
नेचुरल
ब्रिज एक भूगर्भशास्त्रीय आश्चर्य है जो जेम्स नदी के ब्लू रिज पहाड के खोदने से
बना है । ये जो एक पुल सा दिखाई देता है वह वास्तव में एक गुफा या सुरंग की छत है, गुफा के अवशेष के रूप में यही बचा है । यह कोई २१५ फीट ऊंचा और ९० फीट चौडा है । इसे
वर्जीनिया के प्राकृतिक ऐतिहासिक स्थल का दर्जा मिला है ।
कहते
हैं यह यहां के मूल निवासियों (
मोनेकन कबीला ) का श्रध्दास्थान है उनके पोहाटन कबीले पर विजय का प्रतीक । यह
श्वेत वर्णीयों के यहां आने से पहले की बात है ।
ऐसा
भी माना जाता है कि अमरीकी के प्रथम राष्ट्रपती जॉर्ज वाशिंगटन यहां सर्वेयर के
रूप में आये थे और उन्होने ब्रिज के एक पत्थर पर अपना नाम उकेरा था । उनके नाम के
आद्याक्षर वाला पत्थर यहां मिला भी था । Vdo 1 नीचे दी हुई लिंक क्लिक करें ।
थॉमस
जेफर्सन अमरीका के तीसरे राष्ट्रपती ने १७७४
में किंग जॉर्ज III
से २० शिलिंग में १५० वर्गफीट जमीन खरीदी
थी जिसमें यह नेचुरल ब्रिज भी शामिल था । उन्होने ही इस जगह को साफ सुथरा करवा कर
एक केबिन बनाया जहां वे तफरीह के लिये आया करते थे । कहते हैं वे अपना पत्थर इस
ब्रिज तक उछाल पाये थे ।
आज
इस जगह को काफी विकसित किया गया है । इसका टिकिट २१ $ प्रति व्यक्ति लगता है इसमें हम एक खूबसूरत ट्रेल पर चलने का सुखद अनुभव ले सकते
हैं और नेचुरल ब्रिज, सेडार क्रीक, लेस फॉल्स तथा मोनेकन गांव देख सकते हैं
। २८ डॉलर का टिकिट लेने पर केवर्न और बटर फ्लाय गार्डन भी देख सकते हैं पर चलना
काफी पडता है । नीचे दी हुई लिंक क्लिक करें ।
हम
तो केवल नेचुरल ब्रिज और सेडार क्रीक ही देख पाये और चलने की हिम्मत नही थी । नेचुरल पुल की सुन्दरता का मज़ा आप भी लें ।

