रविवार, 23 अक्तूबर 2011

कमल नयना कमल वदना


कमल नयना कमल वदना कमल दल निवासिनी
कमल हस्ता, कमल चरणा, कमल माला धारिणी
स्वर्ण, मौक्तिक, विविध मणिगण, आभूषण भूषिणी
सस्मित मुख, ममत्व युक्ता, अलक्ष्मी निवारिणी ।

सौभाग्य दाता वरद हस्ता मनाभिष्ट प्रदायिनी
क्षीर सागर जनित कन्या विष्णु पत्नि सुमोहिनी
तव आगमन सुलभ्य हो धन धान्य संपति अर्पिणी
मम नमन तव चरण अर्पित हे सुगंधा पद्मिनी ।

हो स्नेह दीप प्रज्वलित और ज्ञान का प्रकाश हो
हो प्रेम का वातावरण और निरापद आकाश हो
शांति का संदेश फैले, प्रहरी पर सचेत हों
मन का मिटे मालिन्य सब से मिलन का ये हेतु हो ।


आप सबकी दिवाली शुभ हो, मंगलमय हो ।

26 टिप्‍पणियां:

संजय भास्‍कर ने कहा…

आदरणीय आशा जी
नमस्कार !
सुन्दर वदना प्रस्तुति के लिए बधाई स्वीकारें.


प्रकाश पर्व( दीपावली ) की आप तथा आप के परिजनों को मंगल कामनाएं....!

प्रवीण पाण्डेय ने कहा…

भावमयी, शब्दमयी, प्रवाहमयी प्रस्तुति।

रश्मि प्रभा... ने कहा…

दिवाली शुभ हो, मंगलमय हो ।

Rakesh Kumar ने कहा…

आदरणीय आशा जी,
बहुत ही सुन्दर अभिव्यक्ति है आपकी.
पढकर मन अभिभूत हो गया है.

सुन्दर प्रस्तुति के लिए आभार.
आपको भी बहुत बहुत शुभकामनाएँ.

मेरे ब्लॉग पर आईयेगा.
'नाम जप' पर अपने अमूल्य विचार
व अनुभव प्रस्तुत करके अनुग्रहित कीजियेगा.

संगीता स्वरुप ( गीत ) ने कहा…

बहुत सुन्दर वंदना ..

दीपावली की शुभकामनाएं

Gyan Dutt Pandey ने कहा…

या देवी सर्व भूतेषु, श्री रूपेण संस्थिता!
बधाई हो जी।

Chaitanyaa Sharma ने कहा…

बहुत सुंदर स्तुति...... आपको भी हार्दिक शुभकामनाएं ...डॉ. मोनिका शर्मा

रविकर ने कहा…

सुन्दर प्रस्तुति |

शुभ-दीपावली ||

Suman ने कहा…

बहुत सुंदर सार्थक रचना !
दीपावली आपकी मंगलमय हो !

महेन्‍द्र वर्मा ने कहा…

हो स्नेह दीप प्रज्वलित और ज्ञान का प्रकाश हो
हो प्रेम का वातावरण और निरापद आकाश हो
शांति का संदेश फैले, प्रहरी पर सचेत हों
मन का मिटे मालिन्य सब से मिलन का ये हेतु हो ।

इस श्रेष्ठ रचना में आपने भगवती लक्ष्मी की वंदना के साथ-साथ शुभत्व की मंगल कामना सुंदर शब्दों में की है। गीत का लालित्य अद्भुत है !

दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

रचना दीक्षित ने कहा…

सुन्दर वंदना प्रस्तुति के लिए बहुत बहुत बधाई

आपको व आपके परिवार को दीपावली कि ढेरों शुभकामनायें

Abhishek Ojha ने कहा…

दीपावली शुभ हो !

चन्द्र भूषण मिश्र ‘ग़ाफ़िल’ ने कहा…

बहुत सुन्दर प्रस्तुति...दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं

संगीता पुरी ने कहा…

बहुत सुंदर रचना ..
.. आपको दीपावली की शुभकामनाएं !!

BrijmohanShrivastava ने कहा…

दीपावली केशुभअवसर पर मेरी ओर से भी , कृपया , शुभकामनायें स्वीकार करें

Kailash Sharma ने कहा…

बहुत सुन्दर भावमयी वन्दना....दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें!

mridula pradhan ने कहा…

हो स्नेह दीप प्रज्वलित और ज्ञान का प्रकाश हो
हो प्रेम का वातावरण और निरापद आकाश हो
bahut sunder.....

शाहिद मिर्ज़ा ''शाहिद'' ने कहा…

बहुत सुन्दर रचना...
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

शाहिद मिर्ज़ा ''शाहिद'' ने कहा…
इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.
प्रेम सरोवर ने कहा…

हो स्नेह दीप प्रज्वलित और ज्ञान का प्रकाश हो
हो प्रेम का वातावरण और निरापद आकाश हो
शांति का संदेश फैले, प्रहरी पर सचेत हों
मन का मिटे मालिन्य सब से मिलन का ये हेतु हो ।

बहुत अच्छा पोस्ट । मेरे पोस्ट पर आपका स्वागत है। दीपावली की शुभकामनाएं ।

Kunwar Kusumesh ने कहा…

दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ.

SANDEEP PANWAR ने कहा…

आपको गोवर्धन व अन्नकूट पर्व की हार्दिक मंगल कामनाएं,

Alpana Verma ने कहा…

अति सुन्दर वंदना रची है आप ने..बेहद सुन्दर!
बधाई.

धीरेन्द्र सिंह भदौरिया ने कहा…

अच्छी वंदना प्रस्तुती करने के लिए बधाई....

sm ने कहा…

सुन्दर वदना प्रस्तुति

mehek ने कहा…

behad sunder hai devi ki vandana.