शनिवार, 4 अप्रैल 2009

लोरी


विपुल ओर रचना हाल ही में एक नन्ही सी बेटी से लाभान्वित हुए हैं ।
उनकी इस प्यारी सी बिटिया के लिये ये लोरी

मेरी नन्ही सी परी
बाबा माँ की दुलारी
प्यारी प्यारी सुकुमारी
सोजा चुप होजा ।

तेरे लिये आँखों के दिये जलाये हैं
तेरे लिये हाथों के पलने झुलाये हैं
कितना कितना करें जतन
फिर भी ना रुके रुदन
ना रो रे फुलवारी
प्यारी प्यारी सुकुमारी
सोजा चुप हो जा ।

हवा ने तेरे लिये गीत गुनगुनाये हैं
चांद तारों ने नये सपने साथ लाये है
रात रानी ने कैसी खुशबु बिखेरी है
दादी ने भी फूलों से नजर उतारी है
जाऊँ तो पे वारी वारी
प्यारी प्यारी सुकुमारी
सोजा चुप होजा ।

15 टिप्‍पणियां:

ghughutibasuti ने कहा…

बहुत सुन्दर लोरी की रचना की है आपने।
घुघूती बासूती

समयचक्र ने कहा…

बहुत बढ़िया लोरी है . आभार प्रस्तुति के लिए.

Gyan Dutt Pandey ने कहा…

वाह श्रीमती जोगलेकर! अगर आप इसे अपनी आवाज में ऑडियो प्रस्तुत करतीं तो और आनन्द आता।

Udan Tashtari ने कहा…

बहुत बढ़िया लोरी...हम तो सो ही गये.

हरकीरत ' हीर' ने कहा…

हवा ने तेरे लिये गीत गुनगुनाये हैं
चांद तारों ने नये सपने साथ लाये है
रात रानी ने कैसी खुशबु बिखेरी है
दादी ने भी फूलों से नजर उतारी है
जाऊँ तो पे वारी वारी
प्यारी प्यारी सुकुमारी
सोजा चुप होजा ।

बहुत सुन्दर लोरी है....!!

haan munawwar sultana ke blog pe comt kiye the pr wo publish nahi kar rahi....!!

Vinay ने कहा…

बहुत प्यारी है!

राज भाटिय़ा ने कहा…

लोरी बहुत ही मिठ्ठी लगी, ओर बच्ची तो आप की लोरी से भी ज्यादा सुंदर लगी, बच्ची को हम दोनो की तरफ़ से बहुत बहुत प्यार
धन्यवाद

alka mishra ने कहा…

aapke har shabd me maa ka aks nazar aata hai

alka mishra ने कहा…

aapke har shabd me maa ka aks nazar aata hai

मीनाक्षी ने कहा…

नन्ही सी परी को प्यार और आशीर्वाद..लोरी तो लाजवाब है..

श्यामल सुमन ने कहा…

सुन्दर भावपूर्ण।

सादर
श्यामल सुमन
09955373288
मुश्किलों से भागने की अपनी फितरत है नहीं।
कोशिशें गर दिल से हो तो जल उठेगी खुद शमां।।
www.manoramsuman.blogspot.com
shyamalsuman@gmail.com

लावण्यम्` ~ अन्तर्मन्` ने कहा…

नन्ही परी और लोरी दोनोँ बेहद सुँदर !!
-- लावण्या

अभिषेक मिश्र ने कहा…

बहुत ही सुन्दर लोरी की प्रस्तुती.

RADHIKA ने कहा…

वाह यह तो बड़ी ही अच्छी लोरी हैं ,इसे धुन लगा कर आरोही को सुनाउंगी ,खुश हो जायेगी .आपको इस अच्छी लोरी के लिए बहुत बहुत बधाई

Asha Joglekar ने कहा…

आप सब का बहुत धन्य़वाद । राधका जी अवश्य दुन बनाइये और पॉडकास्ट कीजिये।